पत्नी से करा दूंगा तेरी शादी…” झांसा देकर पत्नी के प्रेमी को गेहूं के खेत में बुलाया, फिर कर दिया ऐसा खौफनाक कांड

I will get you married to my wife..." He deceived his wife's lover and invited him to a wheat field, then committed such a horrific crime.

शाजापुर,07 फरवरी : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में 4 फरवरी को नदी के पुल के नीचे मिले युवक के शव की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर राजेश मालवीय की हत्या करने वाले रविंद्र मालवीय और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र ने इस पूरे हत्या की साजिश अपनी बीवी और राजेश के संबंधों के बारे में पता चलने के बाद बदले की भावना से रची थी।

बीवी और मृतक के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र का है। राजेश मालवीय का प्रेम प्रसंग रविंद्र मालवीय की पत्नी आरती के साथ चल रहा था। इस पूरे विवाद की शुरुआत 20 जनवरी को हुई थी, जब राजेश अपनी बहन और रविंद्र की पत्नी को मजदूरी दिलाने के लिए गुजरात ले गया था। गुजरात में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई थी। दोनों के संबंधों के बारे में जब रविंद्र को पता चला, तो उसने बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।

गेहूं के खेत में कर दी हत्या
रविंद्र ने अपने दोस्त राहुल मालवीय के फोन से राजेश को संपर्क किया और पत्नी से शादी कराने का भरोसा देकर उसे ग्राम टुंगनी बुलाया। 3 फरवरी की रात जब राजेश वहां पहुंचा, तो दोनों आरोपी उसे गांव के पास एक गेहूं के खेत में ले गए और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को पुल के नीचे छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्रवाई जारी है।