स्याहीमुड़ी में एचटीपीएस द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 25 मार्च को

HTPS to organise health camps at Sahyamudi on March 25

स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविरों का लाभ ले सकेंगे ग्रामीण

कोरबा 24 मार्च 2026-हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम, नई परियोजना 2×660 मेगावाट संयंत्र के समीपस्थ ग्राम स्याहीमुड़ी में 25 मार्च 2026 को स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा।
शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। पहले चरण में सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के नुस्खे बताएंगे। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, जिसमें ग्रामवासियों को स्वास्थ्य परामर्श के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। शिविरों में स्वेता हाॅस्पिटल कोरबा से स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. एम. कुजूर व शिशुरोग विशेषज्ञ डा.ॅ विनय सिंह और होली क्राइस्ट हाॅस्पिटल कोरबा से डाॅ. राकेश लकरा, एमडी (इंटर्नल मेडिसिन) उपस्थित रहेंगे। शिविरों का लाभ आसपास के अन्य ग्रामों के निवासी भी ले सकेंगे।