25 अप्रैल का राशिफल: मेष, वृषभ राशि वालों के लिए नौकरी का है सुनहरा मौका, तुला राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण….

मेष राशि: मंगल व गुरु नौकरी में प्रगति देंगे। बुध रुका धन दे सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। यात्रा आनन्ददायक रहेगी।

वृषभ राशि: चन्द्रमा व गुरु की अनुकूलता के कारण नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें। मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशि: नौकरी में प्रोमोशन व उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी नौकरी में लाभ दे सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं, उड़द का दान करें।

कर्क राशि: चंद्रमा व गुरु बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी। पारिवारिक योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह राशि: बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

कन्या राशि: गुरु व चन्द्रमा छात्रों को करियर में बेहतर करेगा। सप्तम गुरु नौकरी के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व नौकरी में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला राशि: आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक राशि: गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

धनु राशि: चन्द्रमा, गुरु व मंगल घर के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। तिल व गुड़ का दान करें।

मकर राशि: शनि व शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है। शनि व बुध आईटी व मीडिया में सफलता का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ राशि: शुक्र व शनि टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया नौकरी में सफलता देंगे। द्वितीय गुरु धार्मिक यात्रा देंगे। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मीन राशि: गुरु इसी राशि में नौकरी व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। शनि व बुध बैंकिंग व आईटी नौकरी के जातकों को को लाभ दे सकता है। राहु व शनि राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।