अंबिकापुर रेप हत्या मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे…

Home Minister Vijay Sharma's statement on the Ambikapur rape and murder case: The culprits will soon be in police custody.

रायपुर,05 अप्रैल 2026। अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय हैं और उसे चिन्हांकित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विजय शर्मा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग पर कहा कि सरकार को दंड देने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव को क्या यह पता नहीं? इतने सुलझे व्यक्ति से इस तरह की राजनीतिक की उम्मीद नहीं है। दंड देने का काम न्यायालय का है। सरकार और पुलिस प्रशासन न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। दोषी को तुरंत ही फांसी हो जाए ऐसा प्रयास करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में है और वहां भाजपा सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी इस बार परिस्थितियां बदली है और भाजपा का जनाधार बढ़ा है। केरल में भी भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है।

पूर्णता भाजपा का विस्तार तमाम प्रदेशों में होने वाला है। असम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि असम में जनता घुसपैठ की समस्या से पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि सरकार के बनने का मतलब केवल निर्माण नहीं है। अन्य समस्याओं पर भी सरकार को ध्यान देना होता है। वैसे ही असम में भाजपा ने बेहतर काम किया है। ऐसे कामों पर भी कांग्रेस को बोलना चाहिए जो जनता के सुख के लिए भाजपा ने किए हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी जिम्मेदारी देने पर तंज कसते हुए विजय शर्मा ने कहा कि जहां भी वे जाते हैं, वहां भाजपा को जीत दिला कर आते हैं।