हाइवा ने बाइक सवार को 20 फीट तक घसीटा, मौत:हादसे के बाद भी चालक ने नहीं रोकी गाड़ी

Hiva dragged bike rider for 20 feet, death: driver did not stop the vehicle even after the accident

कोरबा 23 अप्रैल 2026/ दर्री बुधवार की दर्री क्षेत्र के जैलगांव चौक मुख्य मार्ग शांति हीरो शोरूम के पास रात को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीर ने बताया कि बाइक को चपेट में लेकर हाइवा चालक ने बाइक सवार युवक को 20 फीट तक घसीटता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो दर्री पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने के बाद भी घटना स्थल के पास पुलिस नहीं पहुंची पुलिस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान लुकेश्वर पटेल 48 वर्षीय निवासी सीएसईबी कॉलोनी हुई है पुलिस को जनता के रखवाले माना जाता है लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचाना क्षेत्र में चर्चा के विषय बनी हुई,