श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, ESIC मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS की 700 सीटें आरक्षित

Great news for children from labour families, 700 MBBS-BDS seats reserved in ESIC medical colleges

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का शानदार मौका सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए MBBS और BDS की 700 सीटें आरक्षित की हैं।

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का शानदार मौका सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए MBBS और BDS की 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG परीक्षा के मेरिट आधार पर दिया जाएगा

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है। पात्र विद्यार्थी ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को मेडिकल शिक्षा में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक सीमाओं के बावजूद वे डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकें। आरक्षित सीटों का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके माता-पिता ESIC योजना के अंतर्गत बीमित श्रमिक हैं। चयन पूरी तरह NEET UG की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी और अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC कार्यालय से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। श्रम विभाग ने प्रदेश के श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी अपने बच्चों तक पहुंचाएं और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कराएं।