गणेश कुलदीप बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सुनील यादव सचिव

Ganesh Kuldeep became the President of the District Bar Association, Sunil Yadav became the Secretary.

कोरबा 13 अप्रैल 2026 (इंडिया टुडे लाइव) जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  और संजय जायसवाल को 20 वोट हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सचिव सुनील यादव, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, कार्यकारिणी शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, वरुण राही,
पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी, सुनिता पिल्ले निर्वाचित हुए

विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के जमकर झूमे।संघ के चुनाव प्रक्रिया के दौरान संघ के सबसे महत्वपूर्ण अध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हित के लिए अपने अपने विजन को बताते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं,जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है।।जिससे उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजयी उम्मीदवार को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हुआ।