किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा शनिवार का दिन? जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कल का दिन कुछ राशियों के लिए दिन सिद्धिदायक रहेगा वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़िए आज का पंचांग।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में नए पाटनर बन सकते हैं। न्यायलय पक्ष के काम में विजय मिलेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपके काम में अड़चन आ सकती है। नए काम की शुरूआत के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। किसी अपने से बहुत समय बाद मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आज न करें। वाहन चालने में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आज अकास्मिक दुर्घटना आपके साथ घट सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आपका मन अपनों के व्यवहार के चलते खिन्न रहेगा। व्यापार मे रूकावट आएगी, कोई बड़ा काम आज आपके हाथ से निकल सकता है। किसी काम के चलते आप जिससे मदद की उम्मीद रख रहे हैं, वह समय पर आपको धोखा दे सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना केस खत्म होगा और विरोधी परास्त होंगे। आप आज व्यापार मे बड़ा निवेश कर सकते हैं, किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा, जिससे आगामी समय मे आपको लाभ होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार चढाव बाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है ,व्यापार व्यवसाय में कोई बडा डिसीजन सोच विचार कर ले ,परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी जिस कारण आप व्यर्थ में परेशान रहेगे, बाणी पर आप संयम रखे।

तुला दैनिक राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा आदि पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। परिवार में किसी से आज आपको मदद प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की रूप-रेखा व्यापार के लिए बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज के दिन आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपको षडयंत्र में फसाया जा सकता है अत: संभलकर रहें। काम की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पाटनर से धोखा मिल सकता है। आज आप बड़ा लेन-देन न करें।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आप कोई नया व्यापार आदि शुरू कर सकते हैं। अच्छे लोगों से आज आपका संपर्क बनेगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद से आज आप मुक्ति पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपको खान-पान पर ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर आज आप न जाएं। व्यापार नौकरी में अपने अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। किसी को व्यापार में बड़ी रकम उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार से अपमानित महसूस कर सकते हैं। व्यापार में रूकावट आएगी। कोई अपना व्यक्ति विवाद की स्थिति निर्मित करेगा व्यापार आदि में। आज कोई नया वाहन या भवन न खरीदें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई बहुत पुराना काम पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज आप शुरू न करें। कार्य क्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।