कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

For the first time in Katghora, free OPD of psychiatrists and dermatologists will be held on August 11.

कोरबा/कटघोरा 9 अगस्त 2026/ क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनकेएच ग्रुप, द्वारा NKH कटघोरा में 11 अगस्त मंगलवार को नि:शुल्क विशेषज्ञ द्वारा ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में मनोरोग (साइकियाट्री) एवं त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी एवं कॉस्मेटोलॉजी) विशेषज्ञ मरीजों को बिना किसी परामर्श शुल्क के सेवाएं प्रदान करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा, नशे की लत, व्यवहार संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मानसिक रोगों का परीक्षण एवं परामर्श देंगी। वहीं त्वचा रोग एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता त्वचा, बाल, नाखून तथा कॉस्मेटिक संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार संबंधी सलाह देंगे। यह नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एनकेएच कटघोरा में आयोजित होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कटघोरा एवं आसपास के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े। अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा एवं कॉस्मेटिक समस्याओं से पीड़ित मरीज इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 6232033201 एवं 6232033202 पर संपर्क किया जा सकता है।