भाजपा से निष्कासित नेता श्रवण सिंह राजपुरोहित, दौलाराम कुआं  सहित कई नेताओं क़ी भाजपा वापसी 

Expelled BJP leaders Shravan Singh Rajpurohit, Daula Ram Kuan and many other leaders return to BJP.

बालोतरा 3 फरवरी 2026/योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता/ बालोतरा जिला भाजपा के लिए आज का दिन अहम रहा  कल्याणपुर पंचायत समिति उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रधान बनने पर बाद से  भारतीय जनता पार्टी ने  भाजपा नेता एवं सरपंच दौलाराम कुआं को कल्याणपुर मंडल कार्यकारिणी से महामंत्री पद निष्कासित कर दिया था एवं आगामी पंचायत चुनाव को धयान मे रखते हुए  आज बालोतरा जिले मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी और पूर्व विधायक व पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने निष्कासित  नेता  निवर्तमान प्रधान श्रवण सिंह राजपुरोहित पूर्व महामंत्री दौलाराम कुआं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पूर्व मंडल अध्यक्ष  मुल्तान सिंह डोली , बनाराम जानी , पंचायत समिति सदस्य सुरजा राम मेघवाल धोकल राम तेतरवाल सहीत कई नाराज कार्यकर्ताओ को वरिष्ठ पदाधिकारी को भाजपा का दुपट्टा पहना कर घर वापसी करवाई।
भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जिला के उक्त फैसले का स्वागत किया है  और कल्याण पुर मे उत्साह एवं जश्न का माहौल है