बिलासपुर,03 फरवरी 2026। बिलासपुर में ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के दिल पर चाकू गोदकर उसे मार डाला। रोशनी सूर्यवंशी (22) मगंलवार सुबह कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के घर चाकू लेकर मिलने पहुंची थी। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दरअसल रोशनी को शक था कि उसे छोड़ लड़के ने किसी दूसरी लड़की से दोस्ती कर ली हैं, इसी गुस्से में आकर उसने मर्डर कर दिया। एमवे उत्पाद
दोनों की इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, 6 महीने बाद लड़के ने बात करना बंद कर दिया था और कॉल-मैसेज में ब्लॉक भी कर दिया था। मृतक युवक BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था। दरअसल, कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) मूल से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा का रहने वाला था। लेकिन वह सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान को किराए पर लेकर रहता था और होटल में काम करता था।
6 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए से कामता की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे थे। बाद में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था। हालांकि, बीते दो से तीन दिनों से किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बेक्रअप के बाद बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड को कॉल-मैसेज पर ब्लॉक कर दिया था। इससे नाराज गर्लफ्रेंड मंगलवार (3 फरवरी) की सुबह बॉयफ्रेंड से मिलने घर पहुंची।
इस दौरान गर्लफ्रेंड ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही उसने बॉयफ्रेंड को मोबाइल दिखाने कहा। जिससे दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। तभी गर्लफ्रेंड ने चाकू से बॉयफ्रेंड के सीने पर वार कर दिया। दोनों के झगड़े की आवाज सुनकर रूम पार्टनर बाहर निकला। उसने खून से लथपथ देख हल्ला मचाया। जिसके बाद मकान मालिक सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।








