हसदेव शिक्षण समिति दर्री का चुनाव संपन्न

Election of Hasdeo Shiksha Samiti Darri concluded

कोरबा 6 सितंबर 2025/हसदेव शिक्षण समिति एचटीपीपी दर्री के नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु सभी सदस्यों का बैठक आयोजित हुआ।जिसमें सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष  बद्री प्रसाद स्वर्णकार द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया इसके पश्चात चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।चुनाव परिणाम की घोषणा
निर्वाचन अधिकारी चंद्रकिशोर  श्रीवास्तव द्वारा नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष श्री भरत अग्रवाल ,सचिव भीष्मदेव सिंह,सह सचिव अभिषेक तिवारी , कोषाध्यक्ष मेहुल फड़तरे सदस्य डी वेकेंट राव, बद्रीप्रसाद स्वर्णकार, सुरेश साहू,महेंद्र सिंह ठाकुर,  कमलेश प्रजापति ,फिरतराम साहू, विशेष आमंत्रित श्रीमती मालती जोशी,श्रीमती सुलेखा फूटान ,मनोनीत सदस्य अर्जुन सिंह पटेल , पदेन सदस्य प्राचार्य , नवल किशोर शुक्ला की घोषणा की गयी। नवीन कार्यकारिणी के  सभी  सदस्यों ने अपने दायित्वों को ग्रहण किया। कोरबा विभाग समन्वयक श्री दीपक सोनी द्वारा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।