जुआ खेलते आठ आरोपी गिरफ्तार, 8,300 रुपये नगद सहित छह मोबाइल और छह मोटरसाइकिल जब्त…

Eight accused arrested for gambling, Rs 8,300 cash, six mobile phones and six motorcycles seized.

सारंगढ़, 20 अगस्त 2026। दारू भट्टी रोड कुशलनगर स्थित एक बोर घर के पास जुआ खेलने की सूचना पर सारंगढ़ पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, जुए की फड़ से 8,300 रुपये नगद, छह मोबाइल फोन और छह मोटरसाइकिल जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दारू भट्टी रोड कुशलनगर में फुलसाय उरांव के बोर घर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद सिंह दीवान के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे और जुए की फड़ से 8,300 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, छह मोबाइल फोन तथा छह मोटरसाइकिल जब्त की गईं। जब्ती की कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में संजू देवांगन (20), दुकालू खूटे (30), आकाश देवांगन (24), साहेबराम साहनी (31), ज्योतिष साहनी (29), फुलसाय उरांव (55), मोहन भारद्वाज (18) और महेश उर्फ बुच्चा साहनी (30), सभी निवासी कुशलनगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई।

इस कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, आरक्षक गौतम जांगड़े सहित पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षक पुरुषोत्तम यादव, विक्रम ध्रुव, मनीष पटेल, शेखर सिंह, निखिल साव, दीपक कुमार, गौतम सिदार, अर्जुन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार एवं हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा।