कोरबा 7 अप्रैल 2026(इंडिया टुडे लाइव) कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 10 मई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संघ के जिला सचिव संजय कूर्मवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा,आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में योग के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
इस बैठक में जिला सचिव संजय कूर्मवंशी, उपाध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा, सह सचिव विनीता दिक्षित, कोषाध्यक्ष इन्द्रनारायण जायसवाल, टेक्निकल असिस्टेंट राकेश साहू, श्रीमती दुर्गेश्वरी तिवारी, सुनील अग्रवाल, दुर्गेश राठौर,योगेश साहू धनेश डनसेना,विनोद रत्नाकर , राहुल खरे उपस्थित रहे /








