जिला स्तरीय चयन समिति गठित

District level selection committee constituted

कोरबा 23 सितंबर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास रायपुर के निर्देशानुसार वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार, मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) और माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 हेतु प्राप्त नामांकन में से सर्वात्कृष्ट एक महिला का नाम चयन कर अनुशंसा सहित संचालनालय को भेजे जाने हेतु 05 सदस्यीय जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक जनसंपर्क, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण को समिति का सदस्य और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को समिति का सदस्य संयोजक नियुक्त किया गया है।