कोरबा 17 जनवरी 2026/ भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को)सरकारी संगठनों के तहत सिद्धि वाटिका, जमनीपाली दर्री में आसरा कोरबा एवं छाठो देवी मेमोरियल संस्थान द्वारा आयोजित व्हीलचेयर, ट्राई बैटरी साइकिल के वितरण कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहनों को निशुल्क मोटराइज़्ड ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल के साथ अन्य उपकरण वितरित कराया गया चलने-फिरने में लाचार दिव्यांगों को जब बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिली तो उनके चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मकसद है कि अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी आत्मनिर्भर बने। ऐसे में संस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। दिव्यांग भाई-बहनों को मोटराइज़्ड ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। यह केवल आवागमन के साधन नहीं, बल्कि उनके जीवन को सहज, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक बनाने में सहायक माध्यम भी है। समाज के रूप में हमारा दायित्व है कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और सुविधाएं मिलें, ताकि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा इन ट्राई साइकिलों से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने रोजमर्रा के कार्य आसानी से कर सकेंगे। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, ईश्वर साहू नारायण सिंह ठाकुर। धनंजय सिंह अध्यक्ष ठेकेदार संघ कोरबा,पार्षद मुकुंद सिंह कंवर पार्षद सरोज शांडिल्य ,पार्षद श्रीमती सम्मत कुंवर ,कविता नारयण राजपूत, नरेंद्र वाकडे ,संजय कुर्मवंशी विजय मीरी ,अनिल गिरी ,सोनू सरदार, रतन सिंह मुकुंद पटेल ,ओम नारायण यादव, श्रीमती सुनीता पांडेय सुषमा पांडे ,सीमा गिरी, पुष्प गिरी,सहित अधिक संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।









