धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता — 2 लाख 65 हजार की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लाख 74 हजार का माल बरामद

Dhamtari police's major success: theft of 2.65 lakh rupees solved, three accused arrested, goods worth 1.74 lakh rupees recovered

धमतरी,21अक्टूबर 2025। धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नगरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख चौहत्तर हजार रुपये मूल्य के चोरी गए जेवर और नगदी रकम बरामद की है।फिल्म समीक्षा

प्रार्थी मनोज कुमार जैन पिता स्व. केवल चंद जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा, नगरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अक्टूबर 2025 की रात जैन मंदिर नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार रात करीब 9:30 बजे घर में चैनल गेट बंद कर कार्यक्रम देखने गया था। जब वे रात 11:30 बजे लौटे तो देखा कि घर का गोदरेज और लाकर खुला हुआ था। उसमें रखे 2,15,000 रुपये नगद, 1 चांदी का करधन, 8 जोड़ी चांदी की पायल और 1 चांदी का सिक्का (कुल 2,65,000 रुपये) चोरी हो चुके थे।

रिपोर्ट पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 47/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनसे चोरी गया सामान बरामद किया गया।

आरोपी तामेन्द्र यादव पिता दुलचंद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, रानी दुर्गावती चौक, नगरी से चोरी किए गए चांदी के जेवर (करधन, 8 जोड़ी पायल, 1 चांदी का सिक्का) और 20,000 रुपये नगद, कुल 70,000 रुपये का माल बरामद किया गया। आरोपी पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे पिता किरण खरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, दुर्गावती चौक, नगरी से चोरी की रकम से खरीदी गई काली रंग की सोल्ड एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल कीमत 79,000 रुपये जब्त की गई। वहीं आरोपी लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, उम्र 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, स्कूल के पास, नगरी से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल 1,74,000 रुपये मूल्य का माल गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है।स्कूल का सामान

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसपी धमतरी ने थाना नगरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सजगता और टीमवर्क से चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा हुआ है, जिससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।