दर्री:अयोध्यापुरी की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा 20 अगस्त 2023 (इंडिया टुडे लाइव)अयोध्यापुरी के महिला मंडल ने होटल शिवालय में,महिला मंडल के,अध्यक्ष माया मिश्रा के अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष मालती सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया गया।   अयोध्यापुरी महिला मंडल के दर्जनों महिलाओं ने मंशापूर्ण परंपरा के अनुसार सावन गीत संगीत और नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी महिलाओं ने मैचिंग साड़ी के साथ, श्रृंगार में संजसंवर कर शामिल हुई  महिलाओं ने,रंगारंग प्रस्तुति देकर,सावन उत्सव का लुत्फ उठाया,गीत, संगीत व अभिनय के बीच

सावन सुंदरी का चुनाव किया गया। जिसमें रेनू सिंह सावन सुंदरी चुनी गईं।महिला मंडल की उपाध्यक्ष मालती सिंह ने बताया कि,सावन महीने में धरती माता प्रकृति की हरियाली की धानी चुनर ओढ़े हमें प्रकृति से जुड़कर उल्लास और उमंग से खुशियां बिखरने की सीख देती हैं हर साल सावन माह में अयोध्यापुरी महिलाओं के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य, महिला को एकजुटता और सावन माह को मनाया जाना है,

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष रीमा सिंह, संगीता भारती, मीना सिंह जसोदा साहू, राधा सिंह, प्रिया सिंह रागिनी सिंह रिंकी सिंह निम्मी सिंह रीना साहू, रिंकी सिंह,आदि महिलाएं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ।