एचटीपीएस में पर्यावरण संरक्षण का संदेशलेकर निकाली गई साइकिल रैली

Cycle rally organised in HTPS with message of environmental protection

रविंद्र सांस्कृतिक भवन में बच्चों के बीच चित्रकला स्पर्धा आयोजित

कोरबा 02 जून 2026 / हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में विश्व पर्यावरण सप्ताह उत्साह से मनाया जा रहा है। 05 जून- विश्व पर्यावरण दिवस के लिए इस सप्ताह विभिन्न कार्यकम रखे गए हैं। बीते रविवार को सुबह मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह की अगुवाई में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रविंद्र सांस्कृतिक भवन परिसर में कार्यक्रम की शुरूआत ‘‘पर्यावरण संरक्षण का संदेश ’’ के साथ की गई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह द्वारा उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर निकाली गई यह रैली सीनियर क्लब से निकलकर कॉलोनी परिसर का भ्रमण करते हुए सीनियर क्लब लौट गई। रैली में बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। रैली के प्रति बच्चों में खासा उत्साह रहा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सीनियर क्लब में बच्चों के बीच विभिन्न कक्षा वर्ग में चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए विविध रंगों से तूलिका चलाई।

सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम-‘‘ प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें’’ है। नारा प्रतियोगिता के लिए प्रवृष्टियां तीन जून को दोपहर दो बजे तक विद्युत संयंत्र मे विभिन्न हिस्सों में लगाए गए बॉक्स में जमा किया जा सकेगा। पांच जून को सुबह 9.30 बजे से आवासीय परिसर में पौधरोपण का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, एसके नायर और परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या एवं संकल्प महिला मंडल की सदस्याओं ने हिस्सा लिया।

फोटो कैप्शन -01 जून 2026 एचटीपीएस 01 एवं 02- मुख्य अभियंता की अगुवाई में निकाली गई साइकिल रैली। दूसरे चित्र में-चित्रकला स्पर्धा में भाग लेते हुए आवासीय परिसर के बच्चे।