पेनल की बैठक के द्वारा स्वास्थ्य, श्रम, महिला बाल विकास, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं जिला अंतव्यसायी समिति के अधिकारी की ली बैठक
कोरबा 23 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 09 मई 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आयोजन की सफल क्रियान्वयन हेतु मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा, के निर्देशन व मार्गदर्शन में गठित न्यायाधीशगण की पेनल ने नेशनल लोक अदालत हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं जिला अंतव्यसायी सहकारी समिति के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत कोरबा. कटघोरा, पाली एवं करतला के न्यायालयों सहित राजस्व न्यायालयों में खण्डपीठों का गठन किया जाएगा। जिसमें वर्चुअल एवं भौतिक, दोनों माध्यमों से किया जाएगा। प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा (समझौता) के आधार पर निराकरण किया जावेगा। गठित पेनल द्वारा सभी विभागीय प्रतिनिधियों से अपील किया गया है कि वे पक्षकारों / लाभांवितों को अधिक से अधिक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा नियमानुसार लाभ प्रदान करें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मूल उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके।






