कांग्रेस रूठे कार्यकर्ताओं को मनायेगी: लोकसभावार दिग्गजों को दी गयी जिम्मेदारी, पूर्व मंत्री-विधायकों को दी गयी जवाबदेही

Congress will pacify the angry workers: Loksabha wise bigwigs were given responsibility, former ministers and MLAs were given accountability

रायपुर 12 अप्रैल 2024। कांग्रेस इस लोकसभा में अपनों के रूठने और बागी होने से परेशान हैं। बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता दूसरी पार्टी में ज्वाइन कर रहे हैं। लिहाजा पार्टी ने संवाद और संपर्क समिति ने लोस क्षेत्रों में प्रभारी बनाये हैं। कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गजों को कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सरगुजा में प्रेमसाय सिंह और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को जिम्मा दिया गया है। तो वहीं,रायगढ़ में उमेश पटेल कार्यकर्ताओं को मनाएंगे।

वहीं जांजगीर चांपा की जिम्मेदारी मोहम्मद अकबर को सौंपी गई है। कोरबा में जयसिंह अग्रवाल, गुरुमुख सिंह होरा, बिलासपुर में पद्मा मनहर, राजनांदगांव में धनेश पाटिला, दुर्ग की जिम्मेदारी मोहन मरकाम, रायपुर में सत्यनारायण शर्मा, महासमुंद में अमितेश शुक्ल मोर्चा संभालेंगे। बस्तर की जिम्मेदारी राजेंद्र तिवारी को, तो वहीं कांकेर में अनिला भेंडिया रुठे नेताओं को मनाएंगी।