बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,घेरा बिजली वितरण विभाग कार्यालय

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,घेरा बिजली वितरण विभाग कार्यालय

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में नारेबाजी एवं प्रदर्शन नई दरें वापस लेने की मांग

कोरबा/ बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी और लगातार बनी हुई बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली दर बढ़ाने का विरोध करते हुए तुलसी नगर बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन  किया। प्रदर्शन कार्यो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई, इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सरकार की इस निर्णय को जनविरोधी बताया है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी का निर्णय जनता के खिलाफ है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि एक जुलाई से लागू होने वाली नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक की वृद्धि की गई है वही व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 20 से 40 पैसा प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार डाला गया है इसका असर छोटे व्यापारीयों दुकानदारों और स्थानिक उद्योग पर पड़ेगा, कांग्रेस का आरोप है कि जनता को राहत देने की बजाय सरकार लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले फैसले ले रहे हैं

नेताओं ने कहा कांग्रेस जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली आम नागरिकों की मूलभूत जरूरत है। बिजली की दर में लगातार वृद्धि करने से और बोझ पड़ेगा। इसका असर आम जनता के साथ ही किसानों, मजदूरों, गरीबों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।

जय सिंह अग्रवाल ने सरकार से पूछा कि बिजली दर वृद्धि की आवश्यकता क्यों पड़ी बिजली उत्पादन करने वाले राज्य में बिजली महंगी क्यों हो रही है, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली गई और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा इस मौके पर पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, श्याम सुंदर सोनी, नत्थू लाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, सपना चौहान, गीता गभेल, बद्रीकिरण, नारायण लाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद है। आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।