महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, निकाली शव यात्रा

Congress protests against inflation, targets government over petrol and diesel prices, takes out funeral procession

कोरबा 20 मई 2026। . बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम और महंगाई को लेकर कांग्रेस ने जैलगांव चौक कै बस स्टैंड में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर ‘केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन एवं जनजागरण’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर चिंता जाहिर की.


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित सोना-चांदी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, मध्यम वर्ग एवं गरीब परिवारों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद से ही वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की आशंका स्पष्ट थी, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार देशहित में कोई ठोस रणनीति बनाने में विफल रही, जिसका खामियाजा आज देश की जनता भुगत रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘महंगाई’ का प्रतीकात्मक जनाजा निकालकर जैलगांव चौक में विरोध प्रदर्शन किया  नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम आदमी की कमर टूट चुकी है तथा गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी कठिन होता जा रहा है।

इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा का विधि-विधान से पूजा-पाठ किया और उसे आसपास के जैलगांव चौक प्रेम नगर  तक घुमाया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, पेट्रोल लेने जाओ तो एक-दो घंटा तक लाइन लगती पड़ रही है आने वाले दिनों में आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। सरकार जिस गति से महंगाई बढ़ा रही है, उससे लोग निश्चित रूप से परेशान हो रहे हैं।