महंगाई के खिलाफ सिर पर सिलेंडर उठाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, तत्काल राहत देने की मांग

Congress protested against inflation by carrying cylinders on their heads, demanding immediate relief.

कोरबा 05 मई 2026/बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर को सिर पर उठाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति नाराज़गी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा ।खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

लोगों ने महंगाई को लेकर चिंता जताई और कहा कि रसोई का बजट बिगड़ चुका है, जिससे परिवार चलाना कठिन हो गया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन न सिर्फ राजनीतिक संदेश देने में सफल रहा, बल्कि आम जनता की परेशानियों को भी प्रमुखता से सामने लाने का काम किया। विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस ग्रामीण, शहर व महिला कांग्रेस ग्रामीण शहर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।

विरोध प्रदर्शन में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय प्रभा तंवर, कुसुम द्विवेदी, शेख इश्तियाक, विकास सिंह, गोपा तिर्की, रवि चंदेल, आरिफ खान, राजेन्द्र ठाकुर, सुधीर जैन, नत्थूलाल यादव, विवेक श्रीवास, फरियाद अली, रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय, शशि लता व राजेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।