अनुकंपा नियुक्ति से मिला सहारा, दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को मिली शासकीय सेवा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Compassionate appointment provided support, dependent of deceased employee got government service, Collector Janmejay Mahobe handed over appointment letter

जांजगीर-चांपा 08 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के परिपालन में अमित सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय श्री गजाधर सिंह, निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, तहसील अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा।

अमित मरकाम को जिला कार्यालय, जांजगीर-चांपा में भृत्य के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावशील होगी।