पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM विष्णुदेव साय, रमन सिंह, अरुण साव और किरण देव भी पहुंचे पाटन सदन

CM Vishnudev Sai, Raman Singh, Arun Sao and Kiran Dev also reached Patan Sadan to pay tribute to former CM Bhupesh Baghel's father Nandkumar Baghel.

रायपुर 9 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत नंद कुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी। राजधानी रायपुर के पाटन सदन पहुंच कर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने पाटन सदन में भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

आपको बता दे कि सोमवार को नंद कुमार बघेल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह काफी वक्त से रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कल नंदकुमार बघेल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।