मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 11 जनवरी को कोरबा दौरा, यातायात में रहेगा बदलाव

Chief Minister Vishnudev Sai to visit Korba on January 11, traffic will remain unchanged

कोरबा, 10 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 11 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचेंगे। इस दौरान वे आईटीआई तानसेन चौक के समीप संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रवास और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस संबंध में यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का चार्ट जारी किया है, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात नियंत्रित रहेगा और जरूरत अनुसार वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी किए गए ट्रैफिक चार्ट का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।