रायपुर/छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद द्वारा राजमोहनी माता भवन अंबिकापुर में रविवार को आदिवासी महासम्मेलन के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की वेबसाइट का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय अमरजीत भगत व परिषद के प्रदेशाध्यक्ष माननीय के. आर. शाह द्वारा प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए आदिवासी समाज प्रमुखों व परिषद के सैकड़ों सदस्यों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मिडिया प्रभारी मोहन कुमार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद द्वारा आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक विकास को सुनिश्चित व स्थापित करने के लिए छः सुत्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ कर चुका है। परिषद के वेबसाइट शुभारंभ के साथ ग्राम, जनपद, जिला व प्रदेश स्तर की समस्त समस्याओं को राज्य सरकार से लेकर भारत सरकार तक पहुंचाकर समाधान प्राप्त करेगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में “जनमित्र” बनकर सामाजिक क्रांति का सुत्रपात किया जायेगा।
अदिवासी महासम्मेलन अंबिकापुर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला शाखा कोरबा द्वारा रुपेन्द्र पैकरा (प्रांतीय उपाध्यक्ष), ओमप्रकाश प्रधान ‘कुसरो (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), वीरसाय धनवार (जिलाध्यक्ष) के नेतृत्व में व्यापक तैयारी किया गया था जिसमें जिलाधिकारी सरोज कुमार नेताम, दिल सिंह आंडिल्य, प्रवीण कुमार भगत, जनता कुमार भैना, सीताराम उइके। ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह राज, दीपक कुमार उदय, पूजा सिंह ठाकुर। तहसील प्रभारी संतोष मरावी, चतूरपाल सिंह, समार सिंह उइके, रुपा सिंह, अनिता खैरवार सहित भारी संख्या में कोरबा जिले से ब्लॉक, तहसील व जिले के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की वेबसाइट लान्च होने पर देव मूरत कंवर (जिला उपाध्यक्ष), श्रीमती गंगोत्री कंवर (ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रभाग) एवं दीपक कुमार कंवर ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद वेबसाइट के माध्यम से वैश्विक जगत से जुड़कर आदिवासियों भारत के मूलनिवासियों के हित में बहुआयामी उपलब्धि को प्राप्त करेगा।









