कोरबा 22 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार के तहत् ब्लॉक इकाई कोरबा के कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नारायण सिंह राज अध्यक्ष नियुक्त किए गए एवं अजगरबहार तहसील इकाई महिला प्रभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री मँझवार को नियुक्त किए गए ।

दिनांक 21मार्च 26को बैठक आयोजित कर ग्राम पंचायत भवन अजगरबहार में परिषद के जिला अध्यक्ष वीरसाय धनवार, जिला महासचिव राम मूरत कवर एवं जिला महिला प्रभाग से ललिता सिंह, देवला बाई के उपस्थिति में सर्वप्रथम आदिवासी महानायक एवं मसीहा डॉ जयपाल सिंह मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए उपस्थिति सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और साथ ही आदिवासियों के प्रति उनके महान योगदान को याद किया गया तत्पश्चात कार्यकारिणी गठन के पक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा विस्तार से आदिवासी विकास परिषद के संगठन एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। इस बैठक का संचालन जिला महासचिव द्वारा किया गया। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रस्ताव व मांग रखा गया। इस बैठक में कोरबा ब्लॉक इकाई एवं अजगरबहार तहसील इकाई के सदस्य उपस्थिति रहे। आभार व्यक्त जगत राम मँझवार पूर्व जनपद सदस्य द्वारा किया गया।







