कोरबा 4 सितंबर2025/जनता यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में वृत्त कार्यालय जाकर। नवपदस्थ अधीक्षण अभियंता का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया , इस दौरान कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा भी की गई।
श्री बी. के सरकार ने प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान प्राप्त विषयों की समीक्षा कर पूर्ति हेतु सहमति जताई है। उन्होंने कहा संगठन द्वारा प्रस्तुत कर्मचारी एवं कम्पनी हित के सभी विषयों पर गौर कर त्वरित एवं उचित समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।
सौजन्य भेंट प्रतिनिधिमंडल में जनता यूनियन के प्रांतीय सह संगठन सचिव पी. के पाठक, प्रांतीय सदस्य यू के श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य एल एन यादव, संरक्षक आर के अग्रवाल, छेदी राम चौहान वितरण शाखा अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, सचिव घनश्याम गबेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौड़, संगठन सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव, प्रचार सचिव कुशल सोनवानी, सहकोषाध्यक्ष पंकज सिंह ठाकुर सहित जनरेशन शाखा सचिव पी के राठौर, कार्यकारिणी सदस्य अरुण सागर, रेशम लाल राठौर, संजय राठौर, धीरेन बरेठ आदि साथीगण उपस्थित रहे।








