चैतमा पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तारलूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक व चाकू जब्त, मुख्य आरोपी पाली से धराया…

Chaitma petrol pump robbery case solved, four accused arrested, Pulsar bike and knife used in the robbery seized, main accused arrested from Pali…

कोरबा,20 जनवरी 2025। चैतमा स्थित श्री साईं फ्यूल्स पेट्रोल पंप में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई थाना पाली पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार कश्यप ने थाना पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15-16 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात चार युवकों ने पेट्रोल पंप पर मारपीट कर चाकू दिखाते हुए 8,000 रुपये लूट लिए। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान चौकी चैतमा, थाना पाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर नागेश (19 वर्ष), निवासी सूर्योदय नगर केराझारिया, थाना पाली, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण के अन्य तीन आरोपी—वेदप्रकाश उर्फ नीलेश वैष्णव, अभिषेक प्रजापति उर्फ मांडा और कपिल पटेल (सभी निवासी पाली)—को रतनपुर पुलिस ने थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपियों को इस प्रकरण में अभिरक्षा में लेने की न्यायालयीन प्रक्रिया पृथक से पूर्ण की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।