CG- संकुल प्राचार्यों को लेकर जारी हुआ निर्देशों, सख्ती से पालन करने को कहा….

रायपुर 21 अक्टूबर 2024। संकुल प्राचार्यों को लेकर संयुक्त संचालक ने कड़ा पत्र जारी किया है। दुर्ग संयुक्त संचालक की तरफ से जारी पत्र में संकुल प्राचार्यों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का सख्त आदेश दिया गया है। जेडी ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य में संकुल व्यवस्था लागू की गयी है, जिसके तहत विकासखण्ड को संकुलों में विभक्त किया गया है। प्रत्येक संकुल में संकुल प्राचार्य एवं उनके सहयोग हेतु संकुल समन्वयक नियुक्ति किये गये है।

लेकिन, प्रायः देखा जा रहा है कि संकुल प्राचार्यो द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन शासन के मंशानुगत नहीं किया जा रहा है, न ही उनके द्वारा संकुलों के अंतर्गत शालाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है और न ही उनकी विभागीय जानकारियां उनके पास उपलब्ध है। जिससे शालाओं की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कसावट में कमी आ रही है। आदेश में कहा गया है कि विकासखण्ड एवं जिला स्तर से जो भी जानकारियां मंगायी जाती है, उससे संकुल प्रभारी अनभिज्ञ होते है।

साथ ही समस्त संकुल प्राचार्यो को संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौपते हुए, समय सारणी निर्धारित कर निर्धारित समय सीमा में उनसे निरिक्षण प्रतिवेदन प्राप्त कर इसकी समीक्षा किया जाना सुनिश्चित करें। भविष्य में ध्यान रखें कि किसी भी जानकारी में संकुल प्राचार्य का हस्ताक्षर न होने पर किसी भी कार्यालय स्तर पर उसे स्वीकार न किया जायें। ऐसा करने से संकुल प्राचार्य की जवाबदेही और उनका संकुलों पे नियंत्रण कायम होगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ होगी।