दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

Celebrations, fireworks and distribution of sweets at Transport Nagar Chowk on BJP's landslide victory in Delhi

युवा मोर्चा और जिला पदाधिकारियों ने मनाया विजय उत्सव, पूर्व महापौर जोगेश लांबा रहे उपस्थित

कोरबा/दिल्ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा और जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर इस जीत का उल्लास मनाया।

इस आयोजन में पूर्व महापौर जोगेश लांबा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की विकासवादी नीतियों की जीत है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।

भाजपा समर्थकों में दिखा जबरदस्त जोश

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पार्टी आने वाले समय में और मजबूती से जनसेवा के कार्य करेगी।

इस आयोजन के दौरान भाजपा समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला, और चारों ओर जश्न का माहौल बना रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला मिडिया प्रभारी मनोज पवन सिन्हा,मिश्रा,योगेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष कोरबा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजू यादव,  संजू वैष्णव, अंशु तिवारी, प्रमोद, दीनदयाल पटेल,सागर तेवानी, सन्नी सिंह राहुल शुक्ला, चंद्रभूषण झा, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे