इन 10 चमत्कारी मंत्रों के जाप से मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जग जाएगी सोई किस्मत

Cantar estos 10 mantras milagrosos traerá bendiciones de Mahadev, tu suerte dormida se despertará.

धर्म डेस्क,। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। इससे प्रभु जल्द प्रसन्न होते हैं। उनके आशीर्वाद भक्त की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। पूजा करते समय भगवान शिव के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए, जिससे विशेष लाभ और पुण्य मिलता है। वेदों में भगवान शिव के कई मंत्र बताए गए हैं, लेकिन हम 10 आसान शिव मंत्र आपको बताएंगे। यह बहुत ही चमत्कारी हैं।

इस प्रकार हैं मंत्र…

धन प्राप्ति के लिए मंत्र

ॐ नमः शिवाय

ओम् हृौं शिवाय शिवपराय फट्

शत्रु पर विजय के लिए मंत्र

ओम मं शिव स्वरुपाय फट्

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

शिव की शक्ति को जागृत करने वाला मंत्र

ॐ ह्रीं नमः शिवाय

क्रोध व दोषों को शांत करने वाला मंत्र

ॐ नमो भगवते रुद्राय

बुद्धि व विवेक प्राप्ति के लिए मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे

महादेवाय धीमहि

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

भय, बाधा व तंत्रिक शक्तियों से रक्षा करने वाला मंत्र

ॐ कालभैरवाय नमः

शांति और संतुलन के लिए मंत्र

ॐ शं शिवाय नमः

गृहस्थ जीवन में शांति लाने वाला मंत्र

ॐ पार्वतीपतये नमः

इस तरह से करें मंत्र जाप

सुबह स्नान करने के बाद प्रभु के सामने बैठकर जप करना चाहिए। इस दौरान रुद्राक्ष की माला का प्रयोग जरूर करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ मंत्रों का जाप करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।