शिवाय हास्पिटल में लगा शिविर, रक्तमित्रों में दिखा गजब का उत्साह,120 ने किया रक्तदान

Camp organised at Shivaay Hospital, blood donors showed great enthusiasm, 120 donated blood

सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

कोरबा 15 जून 2026/औद्योगिक नगरी कोरबा में नवीनतम अत्याधुनिक तकनीक सुविधाओं से युक्त ” शिवाय हास्पिटल” में राष्ट्रीय रक्तदाता शिविर में रक्तदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया।

हजारों लोगों के जीवन के लिए सैकड़ों लोगों ने अपनी सजगता से अपनी अपनी जिम्मेवारी समझकर अपनी उपस्थिति दी। शिवाय हास्पिटल के डॉ दिविक मित्तल व यशा मित्तल के कुशल निर्देशन एवं प्रबंधक के उच्चतम व्यवस्था तथा ऊर्जा नगरी के प्रबुध्दजन सामाजिक संगठन ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की, जिसमें सिख समाज, पूज्य सिंधी पंचायत व हिन्दू क्रांति सेना ने सफलता पूर्वक राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर एक दिवसीय निशुल्क परामर्श रक्तचाप, रक्त ग्लूकोज, रक्त प्रतिशत का परीक्षण रक्तग्रुप कर रक्तदाताओं ने अपनी स्वयं इच्छा से रक्तदान किया,शिविर में 120 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 

शिवाय हास्पिटल प्रबंधक द्वारा सभी महामानव सेवार्थ में अपना योगदान देना वालों को प्रशस्ति पत्र, संस्मरण चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिवाय हास्पिटल के एच आर हेड जतिन डोडेजा की कुशल नेतृत्व एवं सक्रियता से जनमन सेवा का महायज्ञ सफल रहा।

 एच आर हेडजतिन डोडेजा ने कहा कि रक्तदान करें बार-बार, किसी की जिंदगी बने उपहार। एक यूनिट रक्त का दान, कई जिंदगियों को दे नया प्राण।