कोरबा 25 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्नी रामकुमारी देवांगन चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर शिव हनुमान मंदिर एनटीपीसी में ज्योत कलश एवं मातारानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।साथ मैं उनके परिवार उर्मिला कौशल देवांगन,सुमन रजनीश देवांगन ज्योति नरेंद्र देवांगन एवं वंशिका देवांगन सभी ने इस पावन चैत्र नवरात्रि में भव्य दिव्य ज्योति के दर्शन किए एवं मातारानी से सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान श्रीमती रामकुमारी देवांगन ने कहा कि मैं माताजी से यही प्रार्थना करती हूं कि सभी को सुखी और निरोगी रखें। सभी नागरिकों पर माता जी की कृपा बनी रहे

इस पावन बेला पर उपस्थित कविता आशीष अग्रवाल,रोशनी मनोज वर्मा,गीता शर्मा,उमा द्विवेदी,बबली पांडेय, ललिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, नीलम दुग्गल, नीलम शुक्ला, बबीता, अनीता अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, खुशबू सिंह,प्रीता, रजनी अग्रवाल,सत्यभामा अग्रवाल,सुभद्रा अग्रवाल,निर्मला अग्रवाल साथ में मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक कौशल देवांगन संरक्षक भुनेश्वर दुग्गल,संरक्षक सोनू सरदार ,अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज वर्मा,मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे उपाध्यक्ष ,अंजय अग्रवाल,सचिव एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल सह सचिव सह कोषाध्यक्ष संजय कुर्मवंशी, एवं बड़ी संख्या में भक्त गण, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।









