सी. ए. एसोसिएशन कोरबा की बैठक संपन्न,एसोसिएश द्वारा 2023-24 के कार्यकारिणी घोषित,

कोरबा/दिनांक 15/08/2023 को सी. ए. एसोसिएशन कोरबा की बैठक होटल पिंक डोर, टी. पी. नगर, कोरबा में रखी गयी। कोरबा सी. ए. एसोसिएशन में नये सदस्य को जोड़ने एवं नयी कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 का गठन किया गया।

इस बैठक में सी. ए. अमित भोजसिया को अध्यक्ष, सी.ए. आशीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सी.ए. सौरभ अग्रवाल को सचिव, सी.ए. पलाश रेलवानी को कोषाध्यक्ष एवं सी.ए. शशांक अग्रवाल को सहसचिव के रूप में चुना गया। साथ ही बैठक में सी.ए. मृदुल अग्रवाल को नये सदस्य कि रूप में जोड़ा गया।

इस बैठक में सी. ए. एसोसिएशन कोरबा के वर्तमान पदाधिकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह बैठक वर्तमान अध्यक्ष सी. ए. अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह जानकारी वर्तमान सचिव सी.ए. राहुल अग्रवालने दी।