बजट 2026: कैंसर और शुगर की दवाएं होगी सस्ती, जानिये बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा

Budget 2026: Cancer and diabetes medicines to become cheaper, find out what's cheaper and what's more expensive in the budget.

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार बजट 2026 पेश किया। इसमें आयकर दाताओं के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। हालांकि कैंसर जैसी बीमारियों की दवाइयां सस्ती कर दी गई हैं। बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कहा कि ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’

वित्त मंत्री विकास का लाभ हर व्यक्ति को मिले

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचे। एसटी, श्रम संहिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित कई सुधार 15 अगस्त से लागू किए जा चुके हैं। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ सुधारों की रफ्तार तेज है और यह सिलसिला जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को गति देना और उसे बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों पर ध्यान देना सरकार का संकल्प है।

क्या सस्ता, क्या महंगा देख लीजिए पूरी लिस्ट

सीतारमण ने तीन ‘कर्तव्य’ बताए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन ‘कर्तव्य’ बताए, जिनसे न सिर्फ अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी, बल्कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों को भी ताकत मिलेगी। तारमण ने कहा कि सरकार के ‘संकल्प’ को पूरा करने के लिए और यह देखते हुए कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं।

सबका साथ सबका विकास का विजन

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पहला कर्तव्य प्रोडक्टिविटी और कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ाकर और अस्थिर ग्लोबल डायनामिक्स के प्रति लचीलापन बनाकर आर्थिक विकास को तेज करना और बनाए रखना है। हमारा दूसरा कर्तव्य हमारे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना है, जिससे वे भारत की समृद्धि की राह में मजबूत भागीदार बनें। उन्होंने आगे कहा कि हमारा तीसरा कर्तव्य, जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ के हमारे विजन के साथ जुड़ा हुआ है, यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र और सेक्टर को संसाधनों तक पहुंच मिले।”