ACB पाॅवर प्लांट में हुआ ब्लास्ट,5 मजूदर बुरी तरह से झूलसे,घटना के बाद मचा हड़कंप..

कोरबा 17 अगस्त 2023। कोरबा जिला के एसीबी पाॅवर प्लांट में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां संयंत्र का बाॅयलर लिकेज होने के कारण उसमें से गिरे गर्म राख की चपेट में आकर 5 मजदूर झुलस गये। घटना बुधवार देर रात का बताया जा रहा हैं। घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया, आनन फानन में 3 मजदूरों को शहर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक दीपका थानांतर्गत चाकाबुड़ा में आर्यन कोल बेनिफिकेशन का पाॅवर प्लांट संचालित हैं। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात संयंत्र में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक संयंत्र के एक हिस्से में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 5 मजदूरों के झुलसने की खबर सामने आ रही हैं। जिनमें से 3 को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं, जबकि दो अन्य मजदूरों के संबंध में कोई खास जानकारी सामने नही आ सकी हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस द्वारा पीड़ित मजदूरों का बयान दर्ज करने के बाद इस हादसे में आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही हैं।