कोरबा 17 सितंबर 2025/भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
इसी परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अग्रमंगल भवन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भारतमाता के तैल्यचित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यशाला प्रारंभ की गई। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं कोषाबाड़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, एवं दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने इस सेवा पखवाड़ा के रूपरेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी कि बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजन करना और कार्यशाला के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के कुशल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु अलग अलग कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किया गया है ,मंडल एवं बूथ स्तर में स्वच्छता अभियान,एक पेड़ मां के नाम, बूथ स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं के घर भोजन करना, मंडल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रक्तदान शिविर का आयोजन, पंडित दिन दयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ स्तर पर माल्यार्पण तथा 2 अक्टूबर गांधी जयंती और जय जवान जय किसान के नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती बूथ पर मना कर सेवा पखवाड़ा को सम्पन्न करना है।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वाकडे जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज अग्रवाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोषाअध्यक्ष ललन सिंह वरिष्ठ नेता दिलीप अग्रवाल ,उपाध्यक्ष विजय मिरी ,उपाध्यक्ष होम लाल भारिया ,उपाध्यक्ष सुनीता पांडे,महामंत्री अंजय अग्रवाल ,महामंत्री किशोर साहू ,मंडल मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक अनिल गिरी, मंडल मंत्री

एवं कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती सरोज सिंह ,पार्षद श्रीमती राधा महंत,पार्षद एवं खनिज न्यास मद सदस्य मुकुंद सिंह कंवर, पार्षद पति परविंदर सिंह, पार्षद पति रतन सिंह, वरिष्ठ नेता राम कुमार सोनीकर ,पूर्व उपाध्यक्ष आशीष पांडे ,पूर्व मंडल मंत्री जितेंद्र यादव ,युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भूपेंद्र साहू, भैया मन्नू जायसवाल,संयोजक प्रकाशदीप यादव, संयोजक गुरेंद्र साहू , पूर्व मीडिया प्रभारी धनंजय कश्यप, शिवकुमार कंवर ,गौरी शंकर विश्वकर्मा युवा नेता श्याम ध्रुव ,युवा नेता उमेश साहू ,सहसंयोजक कौशल कुमार यादव जी, युवा नेता मुकुंद पटेल जी, संतोष यादव ,एवं महिला मोर्चा की महामंत्री धनबाई निर्मलकर, पूर्व पार्षद पुष्पा देवी कंवर , प्रियंका मिश्रा जी, सावित्री यादव ,सीमा देवी गिरी, पुष्पा गिरी ,एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।







