बिलासपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 15 दिनों में सीपत पुलिस ने 11 स्थाई वारंटियों को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

Bilaspur Police's 'Operation Prahar': In 15 days, Sipat police arrested 11 permanent warrants and produced them in court.

बिलासपुर सीपत/। बिलासपुर जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सीपत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीपत थाना पुलिस ने पिछले 15 दिनों के भीतर कुल 11 स्थाई वारंटियों को धरदबोचा है, जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आज भी पकड़े गए 3 वारंटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसी कड़ी में आज, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने 3 अन्य स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इससे पहले भी पुलिस इस अभियान के तहत 8 स्थाई वारंटियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 15 दिनों के भीतर कुल 11 वारंटियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पकड़े गए वारंटियों की सूची:
पुलिस ने जिन 11 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. इंद्रपाल वर्मा (37 वर्ष), पिता सुकुल वर्मा, निवासी भिल्मी
  2. शुभम भोई, पिता स्व. संतोष भोई, निवासी जांजी
  3. कृष्णा सूर्यवंशी (25 वर्ष), पिता तखतराम सूर्यवंशी, निवासी भाडी
  4. छहुरा यादव (38 वर्ष), पिता बुद्धुराम यादव, निवासी कौवाताल
  5. अमीत वर्मा (24 वर्ष), पिता दिलेश वर्मा, निवासी भिल्मी
  6. उस्मान खान, पिता मान खान, निवासी ग्राम लुतरा
  7. छतलाल सूर्यवंशी (60 वर्ष), पिता अवधराम, निवासी पंधी
  8. विक्रांत मिश्रा, पिता राधेश्याम मिश्रा, निवासी पंधी
  9. शिनोद कुमार यादव (20 वर्ष), पिता स्व. राधेश्याम, निवासी प्रगति नगर
  10. मणी वर्मा (32 वर्ष), पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा, निवासी पंधी
  11. करण सूर्यवंशी (30 वर्ष), पिता बाबूलाल सूर्यवंशी, निवासी टेकर

सीपत पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों और फरार अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह धरपकड़ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ निरंतर जारी रहेगा।