बिलासपुर 25 मार्च 2026/थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हरिभूमि प्रेस के सामने रिंग रोड-2 के पास स्थित पान ठेला की दुकान एवं मंदिर चैक जरहाभाठा पूनम पान मसाला पान ठेला दुकान से चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबध्द कर चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था। दौरान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिला की दो व्यक्ति मिनीबस्ती शुलभ के पास में नशा करने वाले लोगो को गुटखा पान मसाला को बहुत की सस्ते में बिक्री कर रहा है,की सूचना पर मौके पर जाकर दोनो व्यक्तियों को पकडकर बारिकी से पुछताछ किया गया जो हरिभूमि प्रेस के सामने रिंग रोड-2 के पास स्थित पान ठेला की दुकान एवं मंदिर चैक जरहाभाठा पूनम पान मसाला पान ठेला दुकान से चोरी करना स्वीकार किया

जो आरोपीगणों के कब्जे से चोरी किए गए दुकान का शटर तोडने में प्रयुक्त एक नग लोहे का सब्बल पान मसाला व गुटखा किमती 2000रू नगदी रकम 7200रू जप्त किया गया आरोपीगणों मानष उर्फ सोनू सिंह पिता अश्वनी सिंह उम्र 22 साल निवासी मंदिर चैक ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन अविनाश रात्रे उर्फ बंटी पिता राजेश रात्रे उम्र 19 साल निवासी जरहाभाठा शिवनाथ मार्ग थाना सिविल लाईन को विधिवत दिनाॅक 25.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है आरोपीयों को दिनॉक 26-03-2026 को न्यायिक रिमांण्ड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा








