कोरबा 4 फरवरी 2026/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुरूप, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन तथा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार लहरे की सहमति से मंडल कार्यसमिति की विधिवत घोषणा की गई जिसमें दर्री मंडल के मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर दुबे को बनाए गए
इनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

अयोध्यापुरी क्षेत्र के निवासियों और वार्ड के नेताओं का मानना है कि भुवनेश्वर दुबे के मीडिया प्रभारी बनने से वार्ड की समस्याओं और पार्टी की नीतियों को प्रमुखता से मीडिया के सामने रखा जा सकेगा। सभी शुभचिंतकों ने उन्हें इस नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई दी है।







