एचटीपीएस के काॅलोनी परिसर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया भोजली पर्व

Bhojali festival was celebrated with great enthusiasm in the colony premises of HTPS.

कोरबा 31 अगस्त 2026 /हसदेव ताप विद्युत गृह संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में काॅलोनीवासियों द्वारा शनिवार को लोकआस्था का पर्व भोजली बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के तौर उपाध्यक्ष श्रीमती विजया शाह शामिल हुईं।

हसदेव खेल परिसर पर पूरी काॅलोनी की भोजली जनसमूह द्वारा लाया गया। यहां मुख्य अतिथि श्रीमती रूक्मणी सिंह द्वारा भोजली माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर स्कूली बच्चों ने शानदार छत्तीसगढ़ी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जनसमूह का मन मोह लिया। इसके बाद ‘‘देवी गंगा, देवी गंगा, लहर तुरंगा-लहर तुरंगा’’ गीत के साथ भक्तिमय वातावरण में कैलाश विहार स्थित सरोवर में माता भोजली का विर्सजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भोजली उत्सव समिति (एचटीपीएस दर्री) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका संध्या कश्यप एवं कविता द्वारा निभाई गई। भोजली के आयोजन में संरक्षक वासुदेव सिंह भगत, संयोजक बलराम यादव, सह-संयोजक संतोष सोनी एवं एस. विश्वकर्मा, समिति के अध्यक्ष शांति देवी राठौर, उपाध्यक्षद्वय केके गौतम व बाबूलाल चंद्रा, सचिव दुखूराम साहू, उपसचिव केके. सिंह समेत समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।