भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर विधानसभा का “युवा जोहार ” कार्यकर्ता सम्मेलन 14 अप्रैल को

कोरबा,रामपुर/आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा जिला भी विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है। इसी के तहत 14 अप्रैल नोनबिर्रा समय दोपहर 12:30 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर विधानसभा का “युवा जोहार ” कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है।

उपरोक्त कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय दीदी उपस्थित रहेंगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि युवा मोर्चा के रामपुर विधानसभा के करतला मंडल में नोनबिर्रा ग्राम के माँ डग्नेश्वरी मंदिर में अधिक से अधिक संख्या में पुहंचे एवं कार्यक्रम को सफल बनायें।