आयुष अग्रवाल ने किया विद्यालय का नाम रोशन

Ayush Agarwal brought glory to the school.

कोरबा 6 नवंबर2025/कोरबा डीपीएस बालको के कक्षा 9वीं के छात्र आयुष अग्रवाल ने भारत विकास परिषद,भिलाई नारायणी शाखा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।यह प्रतियोगिता दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया।

आयुष अग्रवाल ने अपने ज्ञान, तर्कशक्ति एवं प्रस्तुति के बल पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य कैलाश पवार ने आयुष की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।आयुष के पिता श्री विजय अग्रवाल एवं माता श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने भी अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और इसके पीछे शिक्षकों व विद्यालय के मार्गदर्शन को श्रेय दिया।