पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश,पुलिस ने नाबालिग लड़की की बचाई जान

कोरबा।  पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की कोशिश दर्री पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की  की जान बच गई। लड़की सुसाइड करने के लिए हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी।वह बहुत ज्यादा रो रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसे पुल पर खींच कर उसकी जान बचाई ।पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।

पुलिस ने लड़की को काफी समझाया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया। इसके बाद लड़की को उन्हें परिजन को सौंप दिया गया। इस तरह से दर्री थाना पुलिस की सजगता से नाबालिग की जान बच गई।