आर्यावर्त ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, रेखा त्रिपाठी बनीं सावन क्वीन

Aryavarta Brahmin community celebrated the Sawan festival with great pomp, Rekha Tripathi became the Sawan Queen.

कोरबा। आर्यावर्त ब्राह्मण समाज द्वारा स्थानीय गणेश इन होटल में सावन उत्सव का आयोजन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज की महिला बहनें रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं और विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों से कार्यक्रम को सफल बनाया। उत्सव के दौरान नृत्य, गेम्स और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही सावन क्वीन प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच आर्यावर्त ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय प्रभारी व कोरबा जिला की संरक्षक श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर कोषाध्यक्ष गंगा कल्ला और तीसरे स्थान पर अनुराधा दुबे रहीं,  इन्हें भी क्राउन और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज की सभी पदाधिकारी और सदस्य बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उत्सव को सफल बनाने में गायत्री नायक, शोभना परसाई, सील तिवारी, हेमलता शर्मा, सविता पाठक, व्यंजना तिवारी, मिथलेश नायक, सौम्या तिवारी, उमा द्विवेदी, अंजना दुबे, सुशीला दुबे, मनोरमा दीक्षित, आरती तिवारी, कामिनी शर्मा, आशा शर्मा, मनीषा शर्मा, पूनम पांडे, सुनीता पांडे, रुचिका सर्वेश मिश्रा और अनीता द्विवेदी सहित अन्य सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।