आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने मनाया होली मिलन महोत्सव

कोरबा/आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा की ओर से  होली मिलन उत्सव एनटीपीसी टाउनशिप हाउस मैं होली मिलन समारोह और फुलों की होली का आयोजन किया गया। इस इवेंट में महिलाओं द्वारा फूलों की होली के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद भी लिया गया।इस दौरान अतिथियों ने आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने बताइए कि आखिर क्यों खेली जाती है फूलों की होली उसने कहा भगवान कृष्ण और राधा वृंदावन में फूलों से खेलते थे पौराणिक कथाओं के अनुसार कान्हा एक बार राधारानी से मिलने न जा सके। इस पर राधा रानी उदास हो गईं, जिससे फूल, जंगल सब सूखने लगे। ऐसे में जब भगवान् कृष्ण को राधा जी के हालात का पता चला तो वह तुरंत ही उनसे मिलने पहुंचे। वहीं अपने कन्हैया को देख राधारानी बहुत खुश हो गईं, और इससे सभी मुरझाए फूल फिर से खिल उठे। वहीं उन्हीं खिले हुए फूलों से राधा रानी और कान्हा ने होली खेली। तब से इस दिन को मनाया जाने लगा

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा प्रदेश प्रभारी रेखेद्र तिवारी ने बताया की होली त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है वैसे तो यह त्यौहार हिंदुओं का प्राचीन त्यौहार है जो पूरे देश में मनाया जाता है होली त्यौहार बसंत के आगमन और ठंड के जाने का एहसास कराता है होली त्योहार रंगों का त्यौहार है आपने आर्यावर्त ब्राह्मण सभा की सभी बहनों को होली मिलन की शुभकामनाएं दी

ब्राह्मण सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा त्रिपाठी ने होलिका दहन होली के महत्व को बतायी कि  होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है आर्यावर्त ब्राह्मण सभा की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नायक ने स्वागत भाषण पढ़ा और अतिथियों का साल और श्रीफल से स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में आर्यावर्त की सभी पदाधिकारी सदस्य और भाई उपस्थित रहे बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी कपल गेम नृत्य गायन फाग की प्रस्तुत दी बच्चों ने भी गेम खेल अपना उत्साह प्रकट किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही संरक्षक श्रीमती रेखा त्रिपाठी अध्यक्षता कर रही प्रदेश अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी रेेखेद्र तिवारी अध्यक्ष गायत्री नायक उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला सचिवअंजना दुबे सह सचिव संगीता गिरी कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा सह कोषाध्यक्ष मिथलेश नायक सांस्कृतिक सचिव अनुराधा दुबे विमलेश तिवारी उमा द्विवेदी कुसुम शर्मा कामिनी शर्मा कमल दुबे अनुराधा तिवारी पिंकू गौतम आरती तिवारी सुशीला दुबे आशा शर्मा आशा मिश्रा प्रमोद शुक्ला अशोक त्रिपाठी संदीप शर्मा तरुण दुबे अन्य भाई और बच्चे उपस्थित रहे