पुलिस की एक और कार्यवाही, महुआ शराब बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Another police action, two accused arrested red-handed while selling Mahua liquor

धमतरी,08 अप्रैल 2026। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूद्री पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर दो स्कूटी सवार व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिनके कब्जे से स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 में अवैध रूप से रखी देशी महुआ शराब बरामद हुई। गवाहों के समक्ष कार्यवाही के दौरान आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपीगण के खिलाफ रुद्री थाने में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपियों के नाम : कमल देव मरकाम, पिता रघुनाथ मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोरिदखुर्द, थाना रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.) चुम्मन लाल नेताम, पिता स्व. तिहारु राम मरकाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोटरवाही, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) प्लास्टिक झिल्ली में 18 पैकेट देशी महुआ शराब (करीब 12 लीटर) कीमती लगभग 2400/- रूपये एवं एक स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 कीमती लगभग 25,000/- रूपये सहित कुल जुमला 27,400/- रूपये जप्त किया गया।